Breaking News
Home / ताजा खबर / जम्मू कश्मीर: आतंक का मुखिया ललहारी ढेर, घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया

जम्मू कश्मीर: आतंक का मुखिया ललहारी ढेर, घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने हामिद ललहारी को सेना ने मार गिराया है। ललहारी जाकिर मूसा के बाद घाटी में सक्रिय हुआ था। अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।   जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्राल में हामिद ललहारी के अलावा जैश से जुड़े नावीद टाक और जुनैद भट्ट भी मारे गए हैं।

सिंह ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी। मुठभेड़ में जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।


 

उन्होंने आगे कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैश अब हिजबुल और लश्कर के साथ मिल गया है। आतंकी नौजवानों को बरगला रहे हैं। डीजीपी ने नौजवानों को सलाह दी कि आतंक नहीं अमन के रास्ते पर चलें। हथियार उठाया तो मौत की सजा मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब हालत सामान्य हैं, बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। प्रदेश में अब शांति का माहौल है।


 

आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था, जो जाकिर मूसा के बाद संगठन का नया मुखिया बनाया गया था।

 

Written By: Simran Gupta

https://www.youtube.com/watch?v=bKhRiPGZf-Y&t=5s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply