Breaking News
Home / ताजा खबर / कर्नाटक सरकार में घमासान शुरु, क्या गिरेगी सरकार…

कर्नाटक सरकार में घमासान शुरु, क्या गिरेगी सरकार…

विधान सभा चुनाव के करीब सात महिने बाद कर्नाटक सरकार में घमासान शुरु हो चुका है। सत्ता का नाटक इस बार दिल्ली आ पहुंचा है। बीजेपी के 104 विधायको ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।बीजेपी ने 104 विधायको को गुड़गांव के एक रिजॉर्ट में ठहराया है।

खबरो के अनुसार यह सभी अगले कई दिनो तक यहीं ठहरने वाले है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है। इसलिए हम एकता दिखाने के लिए यहां कैंप कर रहे हैं।

वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन ने भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उलटा कांग्रेस-जदएस गठबंधन भाजपा विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। लिहाजा पार्टी के सभी विधायकों को गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया है।

खबरो के अनुसार कांग्रेस के 10 और जेडीएस के तीन विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। बीजेपी चाहती है कि ये सभी विधायक जल्द से जल्द इस्तीफा दे दें। भाजपा अगले हफ्ते प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है।

वहीं इन सबके बिच जब गायब विधायको के बारे में बीजेपी महिला विधायको से बात की गई तो उन्होने कहा कि हमको इसके बारे में कुछ नही पता और सरकार को गिराने जैसी तो कही कोई बात नही हुई है।

 

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com