Breaking News
Home / ताजा खबर / महाराष्ट्र: पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, छह की मौत, 30 घायल

महाराष्ट्र: पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, छह की मौत, 30 घायल

सेंट्रल डेस्क: प्राची जैन महाराष्ट्र के भोर घाट के पास स्थित पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बस पलटने से छह यात्रियों की मौत और लगभग 30 घायल हो गए हैं। बस चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह दुर्घटना घटी।


 

जानकारी के अनुसार बस 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरी। हाईवे पुलिस ने बताया कि घायलों को पनवेल, उरसे, तेलेगांव और निगड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह के पांच बज घटी जब चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके बाद बस गड्ढे में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि मौके पर जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक दो साल का बच्चा, एक युवा लड़की, एक आदमी और एक महिला शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बचाव दल देवदूत और हाईवे पुलिसकर्मियों, खोपोली पुलिस और लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।


 

पुलिस अधीक्षक (राजमार्ग) मिलिंद मोहिते ने कहा कि पुलिसकर्मी अभी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या बस के अंदर और भी लोग फंस हुए हैं या नहीं।

https://www.youtube.com/watch?v=spRukxSyA3A

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply