Breaking News
Home / ताजा खबर / मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्या थी वजह…

मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्या थी वजह…

सेंट्रल डेस्क आयुषी गर्ग:- मैकडोनाल्ड (McDonald’s) के सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को कंपनी ने बाहर कर दिया है। रविवार को कंपनी ने यह जानकारी दी कि उन्होंने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया था इसलिए उन्हें सीईओ और कंपनी के अध्यक्ष पद से निकाल दिया गया है। ईस्टरब्रुक का कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध था, जिसके चलते कंपनी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया।


 

2015 में बने थे कंपनी के सीईओ
स्टीव ईस्टरब्रुक साल 2015 में कंपनी के सीईओ बने थे। कंपनी के नियमों के मुताबिक, प्रबंधकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अधीनस्थों के साथ संबंध रखने की अनुमति नहीं है। ईस्टरब्रुक का कार्यकाल 1 मार्च 2015 से शुरू हुआ था। इस संबंध में कंपनी ने कहा कि उन्होंने सही फैसला नहीं लिया है।

क्रिस केम्पकिन्स्की लेंगे जगह
बता दें कि ईस्टरब्रुक की जगह अब क्रिस केम्पकिन्स्की लेंगे। केम्पकिन्स्की साल 2015 से मैकडोनाल्ड के साथ जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने मैकडोनाल्ड यूएसए के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।


ईस्टरब्रुक के नेतृत्व में कंपनी को हुआ फायदा
ईस्टरब्रुक के नेतृत्व में कंपनी को काफी फायदा हुआ है। 2015 के बाद कंपनी के स्टॉक करीब दोगुने हुए हैं। हालांकि तीसरी तिमाही में निवेशक थोड़े नाराज थे। बता दें कि ईस्टरब्रुक ने युनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड के बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और उनका पहले तलाक भी हो चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=spRukxSyA3A

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply