Breaking News
Home / अपराध / मथुरा: खेत में धान काट रही 65 वर्षीय महिला की हत्या, लगातार चलाई गोलियां

मथुरा: खेत में धान काट रही 65 वर्षीय महिला की हत्या, लगातार चलाई गोलियां

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-  मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में रविवार शाम नगला बघेल में वृद्धा की हत्या कर दी गई। खेत में धान काटते समय वृद्धा पर हमला किया गया। हमलावर ने उसे दो गोलियां मारीं। घटना के पीछे रंजिश बताई गई है। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। नगला बघेल निवासी त्रिवेणी (65) निहाल सिंह रविवार की शाम खेत पर धान काट रही थी। इसी बीच पीछे से आकर हमलावर ने पीठ में एक गोली मार दी। उसके बाद दूसरी गोली उसके हाथ में मारी। वृद्धा खेत में ही गिर गई।


 

गांव के एक व्यक्ति पर आरोप

गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े, इतने में हमलावर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीण वृद्धा को हॉस्पिटल लेकर जाते, तब तक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वृद्धा के परिजन भी आ गए। परिजनों ने गांव के ही दिगंबर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोप गांव के दिगंबर सिंह पर लगाया जा रहा है। खेत को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। खेत बेचने के बाद भी कब्जा न मिलने पर हत्या किया जाना फिलहाल बताया जा रहा है।


 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं तथ्य

उन्होंने बताया कि वृद्धा की हत्या करने की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उधर, गांव में वृद्धा की हत्या से उबाल है।

https://www.youtube.com/watch?v=gIdgr7uMQcs

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply