Breaking News
Home / ताजा खबर / हमारा उद्देश्य पूर्वी दिल्ली को भारत की सर्वश्रेष्ठ लोकसभा बनाना है – गंभीर

हमारा उद्देश्य पूर्वी दिल्ली को भारत की सर्वश्रेष्ठ लोकसभा बनाना है – गंभीर

क्रिकेटर से बने सांसद ‘गौतम गंभीर’ के लिए राजनीति सफर काफी उतार-चढ़ाव रहा। आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने गौतम गंभीर को, वहीं कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह लवली को तो आप ने आतिशी को चुनावी मैदान में उम्मीदवार के रूप में उतारा था। चुनाव से पहले एक तरफ गंभीर को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं विरोधी भी हमलावर रहे। उनके ऊपर कई भद्दे कमेंट भी किए गए हैं जिसके बावजूद गंभीर अडिग रहे हैं और उनके साथ पूरी जनता खड़ी दिखाई दी।

Image result for east delhi lok sabha result

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और आप के आयुषी को पीछे छोड़ते हुए गौतम गंभीर ने 3,91,222 वोटों से जीत हासिल कर पहली बार सांसद चुने गए। जहां गौतम गंभीर को 6,96,156 मत मिले तो अमरिंदर सिंह लवली को 3,04,934 मत और आप के आतिशी  2,19,328 वोटों के साथ के तीसरे स्थान पर रही।

Image result for east delhi lok sabha result

‘नव भारत टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू के दौरान आइये जानते है ईस्ट दिल्ली को देश की बेस्ट लोकसभा बनाने के लिए गंभीर की क्या योजना होगी।

1. महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था कैसे हल करेंगे –

इसको लेकर गंभीर ने कहा पुलिस और कार्यकर्ताओं साथ मिलकर बैठक किया जायेगा। क्या कमी हो रही है उस पर विचार करेंगे और जहाँ कहीं सीसीटीवी लगाने की बात होगी तो वहाँ पे फ़ौरन लगाया जायेगा।

2. शिक्षा को सुधारने के लिए क्या योजना है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर शिक्षा मंत्री समेत फील्ड के एक्सपर्ट के साथ मिलकर बैठक किया जायेगा और किस तरह शिक्षा को आगे बढ़ाया जाये इस पर जोर दिया जायेगा। साथ-साथ स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले छात्रों को विशेष सुविधा दिया जायेगा।

3. पानी की समस्या को कैसे रोका रोका जा सकता है।

इसके लिए भी बैठक किया जायेगा और सभी को साफ़ पानी कैसे मिले इसको लेकर हम पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। गंभीर ने आगे कहा कि ईस्ट दिल्ली को बेस्ट लोकसभा बनाने के लिए 100 दिन नहीं बल्कि 5 साल तक काम करना पड़ेगा।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com