Breaking News
Home / अपराध / नोएडा : एक लाख रूपए ईनामी बदमाश को किया पुलिस ने गिरफ्तार

नोएडा : एक लाख रूपए ईनामी बदमाश को किया पुलिस ने गिरफ्तार

नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने सोमवार शाम को एक मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बता दे कि इस बदमाश पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज है।

 

गौतमबुद्धा नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया सोमवार शाम को थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सचिन ठाकुर , किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहा है।


पुलिस व एअसआई को बदमाशों की तलाश में लगाया गया। कुछ देर बाद मोटरसाइकल पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। एसएसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सचिन ठाकुर को लगी परन्तु उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया।

https://www.youtube.com/watch?v=spvepVRKVas&t=14s

 

Written by: Heeta Raina

 

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply