Breaking News
Home / ताजा खबर / भारत की पहली महिला विधायक को याद करते हुए गूगल ने भी बनाया डूडल।

भारत की पहली महिला विधायक को याद करते हुए गूगल ने भी बनाया डूडल।

साउथ स्टेट तमिलनाडुकी रहने वाली मुथुलक्ष्मी का जन्म आज ही के दिन यानी 30 जुलाई को हुआ था। वह भारत की पहली विधायक होने के साथ-साथ , शिक्षक, सर्जन और समाज सुधारक थी। समाज के प्रति उनके महान योगदान को याद करते हुए उनके 133 वें जन्मदिन पर गूगल ने भी आज बनाया डूडल। मुथुलक्ष्मी के जीवन पर कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर नज़र डालते है यह सच है कि इतिहास उन्ही लोगो का बनता है जो समाज को बदलने की क़ाबिलियत रखते हैं।

 

81c0mucg


किसी की से महान सोच और कर्तव्य ही मरने के बाद भी उस व्यक्ति की आत्मा समाज में हमेसा के लिए जीवित रहती है। मुथुलक्ष्मी समाज सुधारक होने के साथ वह भारत की पहली स्टूडेंट थी जिन्होंने महाराजा कॉलेज और मद्रास कॉलेज जैसे इंस्टिट्यूट में दाखिला लिया था। उनको समाजिक असमानता, लिंग आधारित असमानता और आम जनता को पर्याप्त स्वास्थ सेवा प्रदान करने की दिशा में अपने प्रयासों के लिए भी जाना जाता है।

scoe6dpg


मुथुलक्ष्मी रेड्डी पहली महिला थी जिन्होंने सरकारी अस्पताल में सर्जन के रूप में काम किया था। उनसे पहले भारत में किसी महिला ने ऐसा नहीं किया था। जब उनकी शादी की बात आई तो उन्होंने पढ़ाई को दर्जा दिया और शादी को ठुकरा दिया। ग्रेजुएशन के दौरान ही उनकी दोस्ती एनी बेसेंट और सरोजनी नायुडु से हुई थी। उनका जन्म आज ही के दिन 30 जुलाई 1883 को हुआ था। और 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में उनका निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय रुढ़िवादी परम्परा का कड़ा बिरोध किया था। कम उम्र की लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाये थे। उन्होंने समाज के बदलाब को एक नई विचारधारा को सही दिशा दिखाई थी। अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम को पास करने के लिए परिषद से आग्रह किया था। इन महान योगदानों के चलते मुथुलक्ष्मी रेड्डी को 1956 में पद्मभूषण अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था। उनका जीवन भारतीय समाज के लिए प्रकाशमयी ज्योति की तरह था। समाज के प्रति उनका योगदान उनके महान जीवन को हमेशा याद रखा जायेगा।

EDITOR BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com