Breaking News
Home / ताजा खबर / प्रियंका चोपड़ा के पीछे अब निक जोनस भी आयेंगे भारत, नवंबर में दिखेगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के पीछे अब निक जोनस भी आयेंगे भारत, नवंबर में दिखेगी फिल्म

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और इन दिनों वो इसके प्रोमोशंस के लिए भारत आयी हुई हैं। फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका टीवी शोज़ में भी जाती दिख रही है और अब प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म के बाद उनके पति निक जोनस की फ़िल्म मिडवे भारत में रिलीज़ होगी। प्रियंका से शादी के बाद निक जोनस की भारत में रिलीज़ होने वाली यह पहली फ़िल्म होगी।


 

मिडवे एक पीरियड वॉर फ़िल्म है, जिसमें निक जोनस ब्रूनो पी गायडो का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुए बैटल ऑफ़ मिडवे की लड़ाई पर आधारित है। जापानियों के पर्ल हार्बर अटैक के छह महीने बाद हुए इस लड़ाई में अमेरिकन नेवी ने जापानी नेवी का करारी शिकस्त दी थी।
इस फ़िल्म का निर्देशन रोनाल्ड एमरिच ने किया है। फ़िल्म में निक जोनस एड स्क्राइन, पैट्रिक विल्सन, ल्यूक इवांस जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। भारत में मिड वे 8 नवम्बर को रिलीज़ की जा रही है।


 

द स्काई इज़ पिक के ज़रिए प्रियंका की इंडियन स्क्रींस पर वापसी हो रही है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
प्रियंका आख़िरी बार प्रकाश झा की फ़िल्म जय गंगाजल में नज़र आयी थीं, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया था। प्रियंका सलमान ख़ान की भारत से कमबैक करने वाली थीं, मगर कथित तौर पर निक जोनस से शादी करने के लिए प्रियंका ने फ़िल्म छोड़ दी थी।

Written by: prachi jain

https://www.youtube.com/watch?v=rjdz2qAqUe8&t=11s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com