Breaking News
Home / ताजा खबर / पानीपतः दो साल लिव इन में रही, सात मार्च को शादी, आठ महीने बाद गली सड़ी हालत में मिला शव

पानीपतः दो साल लिव इन में रही, सात मार्च को शादी, आठ महीने बाद गली सड़ी हालत में मिला शव

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता का शव गली सड़ी हालत में पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में पड़ामिला। युवती की कनपटी पर बाई ओर गोली मारी गई थी। मृतका 11 नवंबर के बाद से ही लापता थी। हत्या का आरोप पति, उसकेमामा के लड़के दोस्त पर है। परिजनों का आरोप है कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सात मार्च को दोनों नेशादी की थी। दोनों को शराब पीने की आदत थी। अब पति ड्रग्स के लिए पैसे लाने के लिए उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इस केचलते उसकी हत्या कर शव रिफाइनरी के पास फैंक दिया गया।

मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना जनकपुरी, नई दिल्ली पुलिस नेआरोपी पति, उसके मामा के बेटे एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 


 

लिव इन में रहने के बाद की थी शादी

21 वर्षीय नैंसी पुत्री संजय शर्मा नई दिल्ली के सागरपुरी क्षेत्र की रहने वाली है। वो तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। रिद्घिमा छोटी बहन दीवान शर्मा छोटा भाई है। पिता संजय शर्मा का अपना काम है। 3 साल पहले नैंसी की दोस्ती जनकपुरी के रहने वाले शाहिल शर्मापुत्र अश्वनी शर्मा के साथ हुई थी। अश्वनी शर्मा का दिल्ली में कार खरीदने और बेचने का काम है। दो साल तक दोनों लिव इनरिलेशनशिप में रहे। 7 मार्च को दोनों ने कोर्ट में मैरिज कर ली। 11 नवंबर को दोनों को कोर्ट में शादी का पंजीकरण कराना था।

इसी रात को नैंसी संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई। परिजनों को 22 नवंबर को पता चला कि नैंसी घर पर नहीं है। उसके सासससुर भी कोई संतुष्टित जवाब नहीं दे रहे थे। ना ही उसके पति शाहिल का कोई अता पता था। 23 नवंबर को पुलिस में शाहिल उसकेपरिजनों के खिलाफ शिकायत दी गई। 25 नवंबर को पुलिस ने शाहिल से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होंने उसकीहत्या कर शव को पानीपत रिफाइनरी के पास फेंक दिया है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पानीपत पुलिस के साथ संपर्क किया। पानीपत पुलिस ने शव को बरामद कर मृतका के परिजनों को सूचनादी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त नैंसी के रूप में की। शव बुरी तरह से गल सड़ चुका था। शव के कपड़ों से उसकीशिनाख्त हुई है। दिल्ली पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।


 

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

नैंसी की दो सहेलियां हैप्रियांजलि और सरानिया। 12 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी को फोन किया, लेकिन फोन स्विंच ऑफ मिला।13 नवंबर को प्रियांजलि नैंसी के घर गई। यहां पर घर में सिर्फ नैंसी के ससुर मिले। उन्होंने कहा कि नैंसी पति के साथ घूमने के लिएफ्रांस गई है। 15 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी की मां रोशनी शर्मा से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो घूमने के लिए हरिद्वार गएहैं। शाहिल का फोन बंद है। उसने दूसरे नंबर से उसके पास फोन किया था।

प्रियांजलि से दूसरा नंबर मांगा, मां ने उपलब्ध होने से मना कर दिया। इसके बाद 22 नवंबर को प्रियांजलि सरानिया ने नैंसी की मां कोफोन कर बताया कि नैंसी काफी दिनों से घर पर नहीं है। उसके सास ससुर भी अलग अलग बातें बता रहे हैं। ये बातें सुनते ही उसकेपरिजन नैंसी के घर गए। यहां पर ना शाहिल मिला और ना ही नैंसी। 23 नवंबर को परिजनों ने किसी अनहोनी के अंदेशे के चलतेजनकपुरी पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी।

शिकायत देने के बाद शाहिल पुलिस के सामने आया और कहा कि नैंसी ठीक है। उसने 11 नवंबर को नई दिल्ली में पश्चिमी विहारफ्लाईओवर के पास उसे छोड़ दिया था। उनका आपस में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की और 25 नवंबर कोदोबारा पूछताछ के लिए शाहिल को थाने बुलाया। यहां पर सख्ती से पूछताछ करने पर शाहिल ने बताया कि उन्होंने नैंसी की हत्या करशव को पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में फेंक दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=-nqvjRUH74Q&t=4s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com