Breaking News
Home / ताजा खबर / नच बलिए 9′ के विजेता बने प्रिंस नरूला-युविका चौधरी,

नच बलिए 9′ के विजेता बने प्रिंस नरूला-युविका चौधरी,

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ (Nach Baliye 9) को प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने जीत लिया है। तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है।

प्रिंस और युविका जहां एक ओर शो के विजेता रहे तो वहीं दो जोड़ियां शो की रनर अप रहीं। इन दो जोड़ियों के नाम अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली हैं। अनीता-रोहित पहले रनर अप रहे और विशाल-मधुरिमा दूसरे रनर अप रहे। हालांकि शो के फिनाले से पहले ही इन प्रिंस और युविका के शो जीतने की खबरें आ रही थीं।


 

प्रिंस और युविका ने शो के दौरान बाकी सभी जोड़ियों को कड़ी टक्कर दी। टॉप पांच जोड़ियों में प्रिंस-युविका के अलावा शांतनु-नित्यामी, अनीता-रोहित, विशाल-मधुरिमा और अली गोनी और नताशा से था। प्रिंस नरूला इससे पहले तीन और रियलिटी शो जीत चुके हैं। ये रियलिटी शोज ‘रोडीज एक्स टू’, ‘स्प्लिट्सविला आठ’ और ‘बिग बॉस सीजन नौ’ हैं। ऐसे में ‘नच बलिए 9’  के बाद प्रिंस के खाते में एक और रियलिटी शो जुड़ गया है।

Image result for नच बलिए 9' के विजेता बने प्रिंस नरूला-युविका चौधरी,

‘नच बलिए 9’ में इस बार शो का थीम बिल्कुल अलग था। इस शो में इस बार शादीशुदा और एक्स कपल दोनों शो में नजर आए थे। शो को रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद खान ने जज किया। हालांकि शो में इस बार बहुत ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। कभी शो के कंटेस्टेंट्स ने शो के जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया तो कई बार जज कंटेस्टेंट्स से नाराज होकर शो से जाते नजर आए।


 

‘नच बलिए 9’ का ग्रैंड फिनाले दो दिन तक चला। पहले और दूसरे दिन लगातार बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची थीं। शो में सितारों की एंट्री भी जबरदस्त थी। सभी सितारे ‘ओम शांति ओम’ के गाने पर थिरकते हुए शो में पहुंचे। इस शो में सितारों की इस तरह की एंट्री देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि किसी फिल्म का सीन हो। शो में ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म की स्टारकास्ट भी पहुंची थी। शो के दौरान ही कार्तिक आर्यन ने अपनी मूंछे भी मुंडवाईं।

https://www.youtube.com/watch?v=spRukxSyA3A

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com