Breaking News
Home / ताजा खबर / भाजपा नेताओं और सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने निकली तिरंगा यात्रा

भाजपा नेताओं और सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने निकली तिरंगा यात्रा

देश मे 76 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी धूम-धाम से जारी हैं। इसी तरह हरियाणा के सोनीपत में शनिवार (12/08/2023) शाम को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहीदों की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से निकली विशाल तिरंगा यात्रा में संसद रमेश चंद्र कौशिक भी उपस्थित रहें। इस यात्रा का आयोजन सोनीपत, भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया।

विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुवात जागृति स्थल से हुई। जागृति स्थल से प्रस्थान कर थाना चौंक, दिल्ली चौंक, बाजार से होते हुए अंबेडकर भवन पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीतों की धुन में युवा थिरकते हुए भी दिखे। इसके अलावा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विशाल तिरंगा यात्रा पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा यह तिरंगा यात्रा उन माँ भारती के उन वीर सपूतों को नमन करती हैं, जिन्होंने देश के लिए स्वयं को कुर्बान कर दिया हैं। सांसद कौशिक ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी साझा की।

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com