Breaking News
Home / मनोरंजन / करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नया सदस्य, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नया सदस्य, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। वो योगासन करती भी नज़र आईं। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दिया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं करीना कपूर

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। वीडियो में, करीना अपने दोनों हाथों को अपने बेबी बंप रखती हैं और इसे देखती हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।

वैलेंटाइन डे पर करीना ने यूं लुटाया था सैफ और तैमूर पर प्यार

करीना कपूर ने वैलेंटाइन डे पर सैफ अली खान और तैमूर अली खान की फोटो शेयर की थी। पहली छवि में सैफ अभिनेत्री को गले लगाए हुए हैं। वह चेक शर्ट और डेनिम में हैं। साथ ही उन्होंने मूंछें भी रखी हुई हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, मैंने इन मूंछों के बावजूद तुमसे प्यार किया.. मेरे हमेशा के वेलेंटाइन।

इसके बाद उन्होंने तैमूर की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इसलिए नहीं कि तुम मेरी तरह पाउट बना लेते हो.. बल्कि तुम मेरे हमेशा के वेलेंटाइन हो, मेरे दिल की धड़कन हो।

2016 में हुआ था तैमूर का जन्म

करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी पहली पुस्तक ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबिल’ पर काम कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CKdaVtlpou5/?igshid=1qxoh6odv844m

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पिछले दो वर्षो में सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है। सबसे लोकप्रिय और पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक रूपांतर होने के अलावा इस जोड़ी ने फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

#kareenakapoor. #saifalikhan. #babyboy

About News Desk

Check Also

खलनायक के 30 साल पूरे होने पर होगी स्क्रीनींग

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। उनके करियर की सफल …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com