Breaking News
Home / ताजा खबर / कांग्रेस नेता शशि थरूर को एक करामात ने बना डाला शेक्सपियर,सोशल मीडिया पर छायी वायरल फोटो।

कांग्रेस नेता शशि थरूर को एक करामात ने बना डाला शेक्सपियर,सोशल मीडिया पर छायी वायरल फोटो।

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने बड़बोले अंदाज़ के कारण हमेशा लोगो के बीच चर्चा का विषय बने रहते है। अकसर उन्हें राजनीति में बहुत पेचिदा नेता के रूप में देखा जाता है। आपको बता दे कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की एक बेहद दिलचस्प तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शशि थरूर शेक्सपियर जैसे दिख रहे है। दरसअल सोशल मीडिया पर किसी ने शशि थरूर की फोटो के साथ करामात करके उसे वायरल कर दिया था। लेकिन जब शशि थरूर को यह बात पता चली तो वह इसे देख कर इतने खुश हो गए कि उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी इस दिलचस्प तस्वीर को शेयर कर डाला।


ट्वीटर पर इस फोटो को शेयर करते वक्त शशि थरूर ने लिखा कि जिसने भी ये किया है, में उसको शुक्रिया कहना चाहता हूं। और  सचमुच में उसके हुनर को सलाम करता हुं। हालांकि शशि थरूर द्वारा इस फोटो को शेयर करने पर वह लोगो के बीच सोशल मीडिया पर मनोरंजन का विषय बन गये। लोगो ने उनका जमकर मजाक उड़ाया तो किसी ने तारीफ़ भी की। लेकिन यह जिसने भी किया उसकी करामात को सराहा नहीं जाना चाहिए क्युकी कोई व्यक्ति महान तभी बनता जब उसका व्यक्तित्व समाज से ऊपर हो शेक्सपियर एक महान दार्शनिक थे उनकी इस तरह तस्वीर के साथ फेरबदल करना असभ्यता है। फिलहल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर मनोरंजन का विषय बनी हुई है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR

https://www.youtube.com/watch?v=-K9nXexBUI8&feature=youtu.be


About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply