Breaking News
Home / ताजा खबर / अमेरिका के ओरेगन में संगीत कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में छह लोग हुए घायल

अमेरिका के ओरेगन में संगीत कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में छह लोग हुए घायल

अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर में संगीत कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति की गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। वही गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को यूजीन के वॉव हॉल में रात साढ़े नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। यूजीन के पुलिस प्रमुख क्रिस स्कीनर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घटना के बाद लोग वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे।’’

स्कीनर ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है इसके अलावा पुलिस और वॉव हॉल के संचालकों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम के आयोजन स्थल के पार्किंग वाले स्थान पर गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से गोलीबारी की यह घटना हुई। बता दे की यूजीन, ओरेगन के पोर्टलैंड शहर से दक्षिण में 177 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

About Swati Dutta

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com