Breaking News
Home / ताजा खबर / औरंगाबाद में पिता की मुखिया चुनाव में हुई जीत पर बेटे ने पिस्टल लेकर किया डांस

औरंगाबाद में पिता की मुखिया चुनाव में हुई जीत पर बेटे ने पिस्टल लेकर किया डांस

औरंगाबाद में देव प्रखंड के बेढ़नी पंचायत में मुखिया चुनाव में जीत हासिल करते ही मुखिया के समर्थकों ने जुलूस निकाला।बता दें कि जुलूस में डीजे पर मुखिया का बेटा डांस करता नजर आया और इसके साथ ही वो पिस्टल से फायरिंग भी करते रहा।यहां के मुखिया मनोज कुमार सिंह की जीत होने के बाद हर्ष फायरिंग की गई।इसके बाद लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

औरंगाबाद में पिता की मुखिया चुनाव में हुई जीत पर बेटे ने पिस्टल लेकर किया डांस

आपको बता दें कि मुखिया मनोज कुमार सिंह अपने प्रतिद्वंदी योगेंद्र चौधरी हराकर चुनाव जीते है। चुनाव में मनोज सिंह को 2498 मत मिले और योगेंद्र चौधरी को 1614 मत मिले है।इस प्रकार मनोज सिंह 884 मतों से विजेता घोषित हुए है।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका देखिये

गौरतलब है कि विजेता घोषित होते ही मुखिया ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रमाण पत्र मिलते ही डीजे बजाकर जश्न मनाने शुरु कर दिया है।इस दौरान मुखिया मनोज सिंह के बेटे गौरव राज सिसौदिया ने डीजे की धुन पर कई राउंड फायरिंग की और जमकर डांस किया है।

इस वीडियो सामने आते ही देव पुलिस ने जांच शुरू कर दी।मामले में थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया है कि चुनावी जीत के बाद किसी तरह का जुलूस या प्रदर्शन नहीं करना था, नियमों को तोड़कर जुलूस निकाला गया है।

बता दें कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर फायरिंग करते वीडियो की जांच की गई है। बेढ़नी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मनोज सिंह तथा उनके बेटे गौरव राज सिसौदिया पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

About News Desk

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com