Breaking News
Home / खेल / सौरव गांगुली फिर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बने

सौरव गांगुली फिर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बने

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बने। चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने बताया कि गांगुली के साथ चार अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। गांगुली जुलाई-2020 तक सीएबी के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।

 


 

प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी। गांगुली ने 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देवव्रत दास संयुक्त सचिव और देवाशीष गांगुली कोषाध्यक्ष होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=JoGFZ98KOUs&t=3s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply