Breaking News
Home / मनोरंजन / सुशांत सिंह राजपूत की बहन को राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज FIR रद्द करने से HC का इनकार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन को राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज FIR रद्द करने से HC का इनकार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज बड़ा दिन है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक मामले में आज फैसला सुनाया। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर दर्ज एफआईआर मामले में एक बहन को राहत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया।

सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, जबकि कोर्ट ने मीतू सिंह पर रद्द एफआईआर रद्द कर दी. प्रियंका पर एफआईआर कायम रहेगी. प्रियंका सिंह के खिलाफ आए फैसले को परिवार के वकील विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर 2020 को दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू पर केस दर्ज कराया था. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था।

रिया का आरोप था कि सुशांत की मानसिक हालत जानें बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सुशांत को 8 जून को यह दवाइयां प्रिस्क्राइब की गई थीं और 14 जून को एक्टर ने खुदकुशी कर ली थी। इसलिए तीनों पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का भी आरोप बनता है।

रिया द्वारा दर्ज कराए गए इस केस के बाद सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. सुशांत की बहनों के वकील विकास सिंह ने याचिका में कहा था कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत बेबुनियाद है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि रिया ने एफआईआर केवल इसलिए दर्ज कराई है ताकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से ध्यान भटकाया जा सके. 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

#sushantsingh #rheachakraboarty.

About News Desk

Check Also

खलनायक के 30 साल पूरे होने पर होगी स्क्रीनींग

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। उनके करियर की सफल …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com