Breaking News
Home / ताजा खबर / भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प ले, अपने स्वराज के दायित्व को समझे

भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प ले, अपने स्वराज के दायित्व को समझे

देश एक बार फिर अपने 73वे Independence Day 2019 को मनाने जा रहा है। देश में चारो ओर ख़ुशी का माहौल है। क्या हमने यह जानने की कभी कोशिश की है कि, देश के सभी नागरिको को अपने स्वराज और देशभक्ति के प्रति क्या- क्या दायित्व बनते है। क्या आप जानते है सीमा पर खड़े रहकर दुश्मन का सामना करने वाला सैनिक भी चाहता है कि आज़ाद देश अपनी कुछ पुरानी आदतों को बदल डाले ताकि वो सही मायने में विकास कर सके। क्या आप जानते है स्वतंत्रता केवल वही नहीं होती जो जमीन के टुकड़े को आज़ाद कराकर हासिल की जाती है। स्वतंत्रता विचारों की भी होती है आदतों की भी होती है । आइये मिलकर आज संकल्प लेते है। सब अपनी बुरी आदतों को छोड़कर स्वतंत्र देश को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

Image result for 73वे Independence Day 2019 IMAGES


गंदगी से आज़ादी

सबसे पहले आज़ादी चाहिए गंदगी से। यह देश गंदगी का भण्डार बनता जा रहा है, सही मायनो में ये स्वर्ग तभी बनेगा, जब आप सड़को पर कूड़ा नहीं फैलाएंगे न फैलाने देंगे।

Image result for 73वे Independence Day 2019 IMAGES


रिश्वत से आज़ादी
रिश्वत से आज़ादी ही असली आज़ादी है। देश आजाद तो हो चुका है, लेकिन भ्रष्टाचार्य और रिश्वत के चलते आज़ाद देश में जीना मुश्किल हो गया है। रिश्वत न दीजिये न लीजिये ऐसे लोगो के चेहरे बेनकाब कीजिये ।

अफवाह फैलाने से आज़ादी

आजकल नए किस्म की अराजकता फैली हुई है वो अफवाहों की। सोशल मीडिया पर बेवकूफी भरी अफवाहों से देश को गुलाम बना रही है। यह नकरात्मकता तेजी से फ़ैल रही है सच का दम घुट रहा है। अफवाहों को फैलने से रोकिये देश अपने आप खुशहाल हो जाएगा।

बालश्रम को रोकना 

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना समाज के प्रति सभ्य होना। यही देश और स्वराज के मुलभुत सिंद्धांत है जो भारत को बेहतर राष्ट्र बनाते है।हम सब मिलकर आज से वास्तविक नए भारत की शुरुआत करेंगे। देश के भविष्य को जरूर बदल पाएंगे और एक दिन भारत विश्व के सबसे बेहतर देशो में से एक माना जायेगा। तब हम इस नारे  को  दोहराने में गर्व महसूस करेंगे “सारे जंहा से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा “ हमें उम्मीद है हमारे वास्तविक भारत में भविष्य की तस्वीर बहुत खूबसूरत होगी।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com