Breaking News
Home / अपराध / पुलिस और कैदियों के बीच झड़प, जेल तोड़ कर भागने लगे कैदी

पुलिस और कैदियों के बीच झड़प, जेल तोड़ कर भागने लगे कैदी

एक बड़ी खबर आ रही है पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल से जहां गुरुवार को पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें बड़ा बवाल हो गया और हालात इतना ख़राब हो गया कि मजबूरन पुलिस को काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एसीपी संदीप वढेरा सहित कुछ कैदी घायल हो गए।


https://www.youtube.com/watch?v=A6iHNeNfUwk&t=28s

कैदी लगातार हंगामा कर रहे थे, हालात तनावपूर्ण हो गया था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी तब जाके कैदियों को शांत करवाने में कामयाब रहा। जिसके बाद जेल के मेन गेट को बंद कर दिया गया है और जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया हैं।


https://www.youtube.com/watch?v=Q8UwcqpsCTU

सूत्रों के अनुसार लुधियाना के जेल में बंद कैदियों के दो ग्रुप है जिसमे दोनों के बीच आपसी मतभेद को लेकर झड़प हो गयी। जिसके बाद पुलिस बीच-बचाव करने आई तो कैदियों ने पुलिस के साथ हाथपाई करने लगे। कुछ कैदियों ने जेल तोड़ कर भागने तक की कोशिश की लेकिन मौके पर पुलिस ने धर धबोचा।

आपको बता दें कि यह घटना 27 जून 11:00 बजे के आसपास की है।  उस दौरान जेल में तक़रीबन 2000 हजार से अधिक कैदी बंद थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply