Breaking News
Home / ताजा खबर / नच बलिए शो में बबीता फोगाट और विवेक सुहाग के धमाकेदार परफॉर्मेंस से जज भी हुए स्टेंडिंग।

नच बलिए शो में बबीता फोगाट और विवेक सुहाग के धमाकेदार परफॉर्मेंस से जज भी हुए स्टेंडिंग।

टेलीविजन के सबसे सबसे पॉपुलर डांस शो नच बलिए के कंटेस्टेंट रेसलर बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की जोड़ी हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंका देती है। इस जोड़ी की परफॉर्मेंस इतनी बेहतरीन होती है कि शो के जज रवीना टंडन और अहमद खान को उनके परफॉर्मेंस के लिए स्टेंडिंग ओवेशन देनी पड़ती है।

m7j94fu8


लेकिन इस बार फिर बबीता और विवेक की शो में उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ हो रही है। इस हफ्ते ” साड्डा हक़ गाने पर ऐसा डांस किया , जिसे देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया, आपको बता दे कि बबीता और विवेक इस हफ्ते गोरिल्ला के रूप में परफॉर्म करते नजर आए और अपने अधिकारों को इंसानो से मांगते हुए नजर आए। इस परफॉर्मेंस के माध्यम से उनका लोगो तक महत्वपूर्ण सन्देश पहुंचाना था। कैसे शिकारी जंगल में अपनी प्रॉपर्टी समझकर अपने फायदे के लिए जंगली जानवरो को मारते है।

bj8809fo


अपनी इस परफॉर्मेंस के जरिए बबीता और विवेक ने जानवरो के सुरक्षा का अनोखा मैसेज दिया। उनका कहना था कि जानवर जो इंसानो की तरह न तो लड़ सकते है और न हक के लिए आवाज़ उठा सकते है। फिर उनके साथ अन्याय क्यों आखिर क्यों मार दिया जाता बेजुबान जानवरो को। आपको बता दे कि, बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की जोड़ी इस समय नच बलिए में सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com