Breaking News
Home / Uncategorized / पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है, योगी के साथ राजनाथ भी पहुंचे मिलने

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है, योगी के साथ राजनाथ भी पहुंचे मिलने

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में दिन-प्रतिदिन गिरावट हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से वह संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और बीच-बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हाल जानने के लिए हॉस्पिटल का दौरा करते रहते हैं।

शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस बात की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दिल्ली दौरे से सीधी संजय गांधी पीजीआई अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अवस्था का जायजा लेने और उनसे मिलने पहुंचे। यह पहली बार नहीं था जब मुख्यमंत्री योगी जी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की हो वे कई बार उनसे मिलने जा चुके हैं। योगी जी के साथ साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह जी से मुलाकात की और उनकी हालत की जानकारी ली।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है और उन्हें यूरिन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। देर शाम तक या कल सुबह तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने की 4 तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बीच में उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ था जिससे कि वे लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया देने लगे थे। लेकिन अचानक 17 जुलाई को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगे जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है। डॉक्टर का कहना है कि उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कल्याण सिंह जी जल्दी स्वस्थ हो जाएं।

About news

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com