Breaking News
Home / ताजा खबर / ब्रिटेन: बोरिस की कैबिनेट में पहली भारतीय महिला बनी गृह मंत्री।

ब्रिटेन: बोरिस की कैबिनेट में पहली भारतीय महिला बनी गृह मंत्री।

‘बोरिस जॉनसन’ ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनते ही अपनी कैबिनेट में मंत्रियों की नियुक्ति शुरू कर दी और इसी के साथ ही बोरिस ने भारतीय मूल की महिला ‘प्रीति पटेल’ को गृह मंत्री बनाया है। इसकी संभावना पहले से ही थी की प्रीति को नई कैबिनेट में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिलेगी क्योंकि प्रीति बोरिस अभियान की प्रमुख सदस्या थी।

बता दें कि प्रीति ब्रिटेन कैबिनेट की पहली भारतीय है, जो गृह मंत्री बनी है। प्रीति के माता-पिता गुजरात के रहने वाले है और 60 के दशक में वह इंग्लैंड आ गए थे।

कैबिनेट में शामिल होने से पहले प्रीति ने कहा था कि ‘यह उनके लिए महत्वपूर्ण है कि वह कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे।’

https://www.youtube.com/watch?v=pl-eAiwirgc

बता दें कि प्रीति को साल 2010 में पहली बार विटहैम में सांसद चुना गया था। 2015 और 2017 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। बता दें कि वह डेविड कैमरन सरकार के कार्यकाल के दौरान रोजगार राज्यमंत्री थी।


Editor by- Mansi

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com