Breaking News
Home / ताजा खबर / श्रीलंका में भी UPI की मचेगी धूम!

श्रीलंका में भी UPI की मचेगी धूम!

भारत और श्रीलंका के बीच एक लंबे अरसे से घनिष्ठ और सांस्कृतिक संबंध हैं। उम्मीद की जा रही है कि श्रीलंका स्थानीय लेन- देन के लिए भारतीय रूपये को स्वीकृति दे सकता है। जिस तरह श्रीलंका लेन- देन के लिए डॉलर, यूरो और येन का उपयोग करता है, उसी प्रकार भारतीय रूपये को मंज़ूरी देने पर विचार किया जा रहा है।

श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी ने बीते शनिवार यह जानकारी दी है। इस विषय में साबरी ने कहा कि “हमने भारतीय रूपये के उपयोग की संभावना पर विचार किया है, जैसे हम डॉलर, यूरो और येन स्वीकार करते हैं।” यदि यह संभव हो जाता है तो इससे भारत के पर्यटकों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

भारत और श्रीलंका ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर सहमति जताई है। उनके अनुसार इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और साथ- साथ पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। बताते चलें की दोनों देशों ने कारोबारियों और आम नागरिकों के बीच व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान को लागू करने पर रजामंदी जताई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो श्रीलंका में यूपीआई आवेदन की स्वीकृति के लिए एनपीसीआई, एनआईपीएल और लंका पे के बीच समझौता हुआ है। भारत और श्रीलंका के इस फैसले से दोनों देशों को व्यापारिक संबंधों में लाभ मिलेगा। श्रीलंका से पहले भारतीय यूपीआइ पेमेंट सिस्टम फ्रांस में भी लागू हो चुका है।

By: Meenakshi Pant

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com