Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा -यूपी में बनी सरकार ,तो बनाएंगे दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा -यूपी में बनी सरकार ,तो बनाएंगे दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पहली बार खड़ी हो रही AIMIM पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 2 दलों के साथ गठबंधन कर लिया है।आपको बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी तथा भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है।

ओवैसी ने क्या कहा ,जानिए?

इसके साथ ही ओवैसी ने कहा है कि अगर ये गठबंधन सत्ता में आता है,तो 2 मुख्यमंत्री होंगे और एक ओबीसी समुदाय से तथा दूसरा दलित समुदाय से और इसके अलावा गठबंधन की तरफ से तीन उप मुख्यमंत्री होने ,जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होंगे।

भाजपा और हमारे मोर्चे के बीच होगी लड़ाई -कुशवाहा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा है कि अभी हमारे साथ कई और दल आना चाहते हैं और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के आने के बाद अब लड़ाई सपा और भाजपा के बीच नहीं रह जाएगी बल्कि अब लड़ाई भाजपा और हमारे मोर्चे के बीच होगी।

About P Pandey

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply