Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :कांग्रेस किस शर्त पर करेगी गठबंधन,यूपी में कौन होगा सीएम फेस,जानिए प्रियंका का जवाब ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :कांग्रेस किस शर्त पर करेगी गठबंधन,यूपी में कौन होगा सीएम फेस,जानिए प्रियंका का जवाब ?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इशारा कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन भी कर सकती है।इस दौरान उन्होंने कुछ शर्तें भी इसके लिए रखते हुए कहा कि अगर कोई उनके बताए एजेंडो को पूरा करता है तो उसके साथ ऐसी स्थिति में गठबंधन के लिए कांग्रेस तैयार होगी और इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने ये भी बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का यूथ मैनिफेस्टो जारी कर कहा कि चुनाव के बाद हम दूसरे दल के साथ गठबंधन कर सकते हैं और अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो,लेकिन अगर हमारा एजेंडा,जो की हमने बताया है वो पूरा किया जाएगा,तो करेंगे खासकर महिलाओं के लिए।इस दौरान कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर प्रियंका गांधी ने जवाब में कहा है कि आपको किसी और का चहरा दिख रह है?उत्तर प्रदेश में मेरा ही चेहरा है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने भर्ती विधान नामक यूथ घोषणा पत्र जारी कर कहा कि जैसे राहुल जी ने कहा ये जो भर्ती विधान है,इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात की और उन्हीं चर्चाओं से निकला हुआ जो सार था,जो मुद्दे थे,इस भर्ती विधान में हैं और इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश में भर्ती की समस्या है।आगे उन्होंने कहा कि कोई कहता है 25 लाख नौकरी दिलवायेंगे लेकिन कोई ये नहीं बताता ये कैसे दिलवाएंगे।जिस तरह से रोजगार की समस्या है,कांग्रेस ने घोषणा की है कि हम 20 लाख रोजगार देंगे और इसमें से 8 लाख रोजगार आरक्षण के आधार पर महिलाओं को मिलेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जो पेपर लीक होते हैं,परीक्षा होने के बाद पेपर कैंसिल हो जाती है,ये भारी समस्या है और इसमें हमने लिखा है कि कैसे युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे और अगर कोई युवा अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है,तो उसे कैसे हम बढ़ावा दें,वो भी इसमें अलग से सेक्शन है।कुछ सालों में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं हो रहे और युवाओं की भागीदारी नहीं हो रही है।इनकी कुछ डिटेल मैं आपको देने जा रही हूं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com