Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: नाबालिग के अपहरण और दुराचार की घटना

उत्तराखंड: नाबालिग के अपहरण और दुराचार की घटना

नाबालिग के अपहरण और दुराचार में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

उत्तराखंड: नाबालिग के अपहरण और दुराचार की घटना


उत्तराखंड में देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित की उम्र  14 साल है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

यह भी पढ़ें: झारखंड: नए साल से पहले मुख्यमंत्री सोरेन का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार हुए नेपाली युवक को पांच घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के अपहरण में आरोपी की मदद करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार और उसके साथी के खिलाफ अपहरण सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। 

देवप्रयाग-गजा-टिहरी मार्ग स्थित एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को मांस विक्रेता की दुकान में काम करने वाला नेपाली युवक  लोक बहादुर उर्फ प्रकाश निवासी नेपाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के अपहरण में एक स्थानीय युवक रोहित कोहली ने आरोपी का साथ दिया। 

यह भी पढ़ें: कोहरा बना काल: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौत

आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से किया गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार इसके बाद रात में दोनों युवक बाइक पर किशोरी को बैठाकर ले जा रहे थे। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ देखकर लोक बहादुर फरार हो गया। जबकि पीड़िता और रोहित को रोक लिया गया। मामला पता चलने पर पीड़िता के पिता ने देवप्रयाग थाने में लोक बहादुर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। 

थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी। नेपाल पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपना मोबाइल बेचकर परिचितों से पैसे एकत्रित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। 

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com