Breaking News
Home / ताजा खबर / सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाओं को इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए, जानिए?

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाओं को इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए, जानिए?

आज के समय में महिलाएं पहले की तुलना में कई ज्यादा सशक्त और आत्मनिर्भर हैं।आज कल कि महिलाएं अपने कैरियर के साथ साथ घर भी संभाल रही है।आजकल की महिलाएं इंडिपेंडेंट है।वे किसी भी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होती है। वहीं कुछ ऐसी महिलाएं होती हैं जिन्हें अकेले घूमना ज्यादा पसंद होता है।ऐसे में आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे ,जहां पर आप अकेले घूमने जा सकती है।तो चलिए शुरू करते हैं…..

गोवा

घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में सबसे पहला नाम गोवा का आता है। यह जगह युवाओं को बहुत पसंद आती है।गोवा में आप अपनी गर्ल गैंग के साथ मौज मस्ती कर सकती हैं। गोवा एक बेहद खुले वातावरण वाली जगह है इसलिए यहां आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं।

पांडिचेरी

पांडिचेरी को सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यह जगह खूबसूरत होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी है। पांडिचेरी में आपको फ्रांस वाली फीलिंग आएगी।यहां के बीचेज की खूबसूरती देखने लायक है।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर भी सोलो ट्रिप के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आपको राजस्थानी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा।प्राचीन किलों, महलों को देखने के साथ-साथ आप यहां शॉपिंग भी कर सकती हैं। उदयपुर की अधिकांश स्टॉल्स महिलाओं द्वारा ही चलाए जाते हैं।उदयपुर के लोगों के मिलनसार स्वभाव की वजह से यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी।

मुन्नार

सोलो ट्रिप के लिए आप केरल के मुन्नार भी जा सकती हैं। केरल में महिलाओं के लिए काफी खुला वातावरण है।ऐसे में आप मुन्नार घूमने का लुफ्त उठा सकती हैं। यहां आप चाय के बागान, हरे-भरे पहाड़ और सुंदर बीचेज़ का आनंद ले सकती हैं।

शिलांग

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो शिलांग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी और सेफ मानी जाती है। मेघालय में स्त्री प्रधान समाज की वजह से यहां आपको खुला वातावरण मिलेगा। शिलांग में आप किसी भी समय बिना चिंता और डर के घूम सकती हैं। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आप बार-बार यहां आना चाहेंगी।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com