Breaking News
Home / रोचक ख़बरें / जान कर हैरान हो जाएंगे मूंगफली सेवन के फायदे, खतरनाक से खतरनाक बीमारियों से मिलती है निजात

जान कर हैरान हो जाएंगे मूंगफली सेवन के फायदे, खतरनाक से खतरनाक बीमारियों से मिलती है निजात

news desk

सर्दीयों का मौसम की शुरुआत आते ही दुकानों से लेकर ठेले तक में आपको मूंगफली देखने को मिलती है। जानकारी के लिए बतादें मूंगफली प्रोटीन का सबसे सस्ता और बेहतरीन स्त्रोत है। मूंगफली को कई जगहों पर सस्ता बादाम भी कहा जाता है। मूंगफली में वह सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि एक बादाम में होते हैं। यही वजह है कि इसे सेहत का खज़ाना भी कहा जाता है। लोग अक्सर इसे टाइमपास के लिए खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली खाने से आपको कितने फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे।

-मूंगफली में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, सैलेनम और कॉपर जैसे तत्व पाएं जाते है।

-मूँगफली में पाए जाने वाला एक तत्व नियासिन मष्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे अल्झाइमर रोग, तंत्रिका से बचाव होता है। मूंगफली हमारे शरीर के लिए एक दवा की तरह काम करती है। इसे खाने से गॉल ब्लैडर स्टोन बनने की संभावना 25% तक कम हो जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन जैसी समस्या से भी बचाता है। यदि आप इस बीमारी से अपना बचाव करना चाहते हैं तो मूंगफली का सेवन ज़रुर करे।

– मूँगफली खाने से डायबिटीज होने की आशंका घटती है। प्रतिदिन एक संतुलित मात्रा में मूंगफली खाने से डायबिटीज होने की सम्भावना 21% कम होती है। मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और मेटाबोलिस्म तेज करता है।

-अगर आप मूंगफली हफ्ते में 4 दिन खाते हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कई हद तक कम हो जाता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो हमारे हार्ट के लिए बेहद ज़रुरी होता है। इसे खाने से हमारे शरीर को ताकत भी मिलती है।

-अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप मूंगफली खा सकते हैं क्योंकि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। जो कि हमारी हड्डियां को मजबूत करता है।

-गर्भवती महिला के लिए मूंगफली काफी फायदेमंद साबित होती है। अगर प्रेग्नेंसी के समय इसका सेवन किया जाए तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतरीन तरीके से होता है।

-आपको बतादें मूंगफली में पाए जाने वाला विटामिन B3 दिमाग प्रक्रिया तेज करता है, याददाश्त अच्छी करता है, इसके साथ में इसमें पाए जाने वाला रेस्वेराट्रोल नामक एक फ्लेवोनोइड तत्व दिमाग में रक्त संचार 30% बढ़ा देता है, इससे दिमाग स्वस्थ रहता है और सक्रिय होता है।

About News10India

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com