Breaking News
Home / देश / भारत के लिए खतरा बने हुए चीन और पाक, सही समय पर देंगे उचित जवाब: आर्मी चीफ नरवणे

भारत के लिए खतरा बने हुए चीन और पाक, सही समय पर देंगे उचित जवाब: आर्मी चीफ नरवणे

15 जनवरी को देश में सेना दिवस मनाएगा। इससे पहले मंगलवार को सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय दोनो एक शक्तिशाली खतरा बने हुए हैं।

आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन हम आतकंवाद के लिए जीरो-टोलरेंस रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सही समय आने पर हम इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। ये एक साफ संदेश है।

आर्मी चीफ नरवणे ने कहा हमने इन चुनौतियों का सामना किया और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ लद्दाख ही नहीं बल्कि पूरे एलएसी पर उच्च स्तर की निगरानी की हुई है। कोर कमांडर स्तर के आठवें दौर की बातचीत हो चुकी है, अब 9वें दौर की वार्ता का इंतजार है। सेनाध्यक्ष ने कहा कि हमें बातचीत के लिए जरिए समाधान निकालने की उम्मीद है।

बीते साल में सबसे मुख्य चुनौती कोविड-19 और उत्तरी सीमाओं पर की स्थिति रही। सेनाध्यक्ष ने जानकारी दी कि हमने उत्तरी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई, हम शांति की बहाली की उम्मीद करते हैं लेकिन अगर कोई घटना होगी, तो उसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

इसके अलावा सेनाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोद्योगिकी सक्षम सेना विकसित करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी नई तकनीकी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा।।

About News Desk

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com