Breaking News
Home / ताजा खबर / बिग बॉस 14: जैस्मिन भसीन के बाद विकास गुप्ता भी बेघर, ये है वजह?

बिग बॉस 14: जैस्मिन भसीन के बाद विकास गुप्ता भी बेघर, ये है वजह?

बिग बॉस में एक के बाद एक नए मोड़ आते जा रहे हैं। जैस्मिन भसीन के बाद अब विकास गुप्ता भी घर से बेघर हो गए हैं।विकास इस बार अर्शी खान या किसी प्रतियोगी से उनकी झड़प नहीं बल्कि अपनी हेल्थ की वजह से घर से बाहर आय हैं। बताया जा रहा है खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने बिग बॉस का घर छोड़ने का फैसला किया है।

खबरें हैं कि विकास गुप्ता की तबियत अचानक खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर से निकलना पड़ा। इससे पहले मनु पंजाबी को भी अपनी खराब सेहत की वजह से घर से बेघर होना पड़ा था। उन्हें पैन्क्रियाटिक अटैक की समस्या थी।

विकास गुप्ता भी इस सीजन में चैलेंजर के तौर प्रतियोगियों को ट्रॉफी के लिए चुनौती देने के लिए बिग बॉस के घर में आए थे। इस बीच अर्शी खान के साथ विवाद की वजह से वो खासी सुर्खियों में भी रहे थे। विकास घर में एंट्री के साथ ही ये बात चर्चा में थी कि उनकी निजी जिंदगी और उनकी सेहत में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विकास ने शो में भी कई बार कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। हालांकि उन्हें क्या समस्या है ये अब तक साफ नहीं हो पाया है।

इससे पहले जैस्मिन भसीन कम वोटों की वजह से बेघर हो गईं थी। जैस्मीन भसीन टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं और कई टीवी शो में अहम किरदार निभा चुकी हैं। उन्‍होंने ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन 4’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply