Breaking News
Home / देश / 26 अगस्त एक महान आत्मा मदर टेरेसा का जन्म, मानवता की एक सच्ची मिसाल

26 अगस्त एक महान आत्मा मदर टेरेसा का जन्म, मानवता की एक सच्ची मिसाल

आज यानी 26 अगस्त मदर टेरेसा की 109वी जयंती है। मदर टेरेसा का जन्म 26, अगस्त 1910 को मेसीडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था। मदर टेरेसा की जयंती पर पूरी दुनिया उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करती है। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थी। उन्होंने गरीबों और बिमारी से पीड़ित रोगियों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

Image result for MOTHER TERESA PHILOSOPHY IMAGES


मदर टेरेसा दुनिया के लिए मानवीयता का सच्चा उदाहरण बनी। उन्होंने दुनिया को प्यार का मतलब सिखाया। इसी उपरांत में उन्हें साल 1979 में नोबेल शान्ति पुरस्कार मिला था। मदर टेरेसा ने समाज में शांति और प्रेम बनाए रखने का काम किया है। मदर टेरेसा एक महान आत्मा थी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगो की सेवा और भलाई में लगा दिया। दुनिया में ऐसे ही महान लोगो की जरूरत है। जो मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म समझते है।

Image result for MOTHER TERESA PHILOSOPHY IMAGES


मदर टेरेसा भारतीय ना होते हुए भी उन्होंने हमारे देश को बहुत कुछ दिया। आज जब वे हमारे बीच नहीं है फिर भी पूरी दुनिया में उनके कार्य को एक मिसाल की तरह जाना जाता है। वह हमेशा लोगो के दिलो में जीवित रहेंगी उनकी आत्मा दुनिया के धुर्व तारा के समान अटल है। उनके जीवन के विचारो को हमेशा समाज में मानवता के प्रति दिव्यप्रकाशमयी व् प्रेरणास्रोत के लिए जाना जायेगा।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR


About News10India

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com