Breaking News
Home / ताजा खबर / डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि, परिमाणु बम गिराने से चक्रवात को रोका जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि, परिमाणु बम गिराने से चक्रवात को रोका जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा, उन्होने अमेरिका में आने वाले चक्रवातों पर, देश में पहुंचने से पहले ही परमाणु बम से गिराने की सलाह दी थी ताकि उनकी तेज गति पर लगाम लग जाए। एक्सियोस नाम की एक समाचार वेबसाइट ने रविवार को यह खबर दी है।

Image result for अमेरिका चक्रवात से परमाणु बम


वेबसाइट के मुताबिक ट्रंप ने यह सलाह 2017 में हुई एक बैठक के दौरान दी थी। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बात पर कुछ भी कहने पर मना कर दिया। लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप का उदेश्य बुरा नहीं है।

Image result for अमेरिका में तूफानी चक्रवात


वेबसाइट के अनुसारट्रंप का यह विचार भी नया नहीं है। इससे पहले 1950 में राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहोव के कार्यकाल में एक सरकारी वैज्ञानिक ने यह सलाह दी थी। बार-बार उठने वाले इस विचार पर वैज्ञानिक पहले भी असहमति जता चुके है। ऐसा माना जाता है अमेरिका में अक्सर चक्रवात आते रहते है। जिनमे जानमाल का भारी नुकसान भी होता है। अगर पहले से ही चक्रवात को रोक लिया जाए तो एक भारी नुक्सान होने से बचाया जा सकता है।अब देखना होगा क्या बाकई इस सफलता से कोई कामयाबी हासिल होगी। वाकई परमाणु बम के द्वारा चक्रवात को पहले से ही रोका जा सकता है तो यह दुनियाभर के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। जिससे दुनिया में होने वाली चक्रवाती जैसी बड़ी घटना होने से पहले ही बचाव कर सकती है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com