Breaking News
Home / ताजा खबर / दुनिया के 5 सबसे खतरनाक आतंकीवादी जिनसे कांपती है दुनिया..

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक आतंकीवादी जिनसे कांपती है दुनिया..

सेंट्रल डेस्क आयुषी गर्ग:-   वर्तमान समय में पूरी दुनिया आतंकवाद का सामना कर रहे हैं, आपको बता दें कि दुनिया भर में कई ऐसे आतंकवादी संगठन है जो अभी भी सक्रिय हैं और कोई दुनियाभर अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें से कई देश ऐसे भी हैं जो अपने देश में पल रहे आतंकवाद से लड़ रहे हैं, जिनमें एक भारत भी शामिल है आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक आतंकवादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे दुनिया कांपती है।

5. अबू बकर शेकाउ ( बोको हरम )
अबू बकर शेकाउ दुनिया का पांचवा सबसे खतरनाक आतंकवादी माना जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आफ्रीका में अबू बकर शेकाउ का आतंक सबसे ज्यादा है। यहां की कई देशों की सरकार इसके नाम से ही कांपते हैं अबू बकर शेकाउ बोको हराम का सरगना है, यह नाइजीरिया समेत कई अफ्रीकी देशों में इस्लामिक राज और शरिया कानून को लागू करना चाहता है।


 

4. मौलाना फजलुल्लाह ( टीटीपी )
मौलाना फजलुल्लाह को दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक आतंकवादी माना जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके नाम से ही कई देश की सरकार डरती है। यह दुनिया का चौथा सबसे क्रूर और खतरनाक आतंकवादी है, मौलाना फजलुल्लाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकवादी संगठन का सरगना है।

3. जलालुद्दीन हक्कानी ( तालिबान )
तालिबान आतंकी संगठन का सरगना जलालुद्दीन हक्कानी दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी माना जाता है, यह अफगानिस्तान का एक कुख्यात आतंकवादी है। तालिबान दुनिया के उन चुनिंदा आतंकी संगठनों में से एक है, जिन्होंने किसी ना किसी देश पर राज किया है। इस आतंकी संगठन ने अफगानिस्तान में 1996 से लेकर 2001 तक सत्ता संभाली है, इस आतंकी संगठन की स्थापना मुल्ला मोहम्मद उमर ने की थी।


 

2. अल जवाहिरी ( अल कायदा )
अल जवाहिरी को दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी सरगना माना जाता है, अल जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र में हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले अल जवाहिरी ने काहिरा विश्वविद्यालय से सर्जरी में मास्टर डिग्री हासिल की थी, वह डॉक्टरों और विद्वानों के एक संपन्न और अमीर घराने से संबंध रखता है।

1. बगदादी ( आईएसआईएस )
बगदादी को इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी माना जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आतंकी ने दुनिया के सबसे खतरनाक और क्रूर आतंकी संगठन आईएसआईएस की स्थापना की है। बगदादी के नेतृत्व में आईएसआईएस ने उत्तरी इराक और पश्चिमी सीरिया पर कब्जा कर रखा है, फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अबू बकर अल बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com