Breaking News
Home / ताजा खबर / अनुष्का और विराट बनें माता-पिता, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ट्वीट कर दी जानकारी

अनुष्का और विराट बनें माता-पिता, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि काफी समय से विराट अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर में किलकारी गूंज गई है। बता दें कि विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही हैं।

बता दें कि विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। इसमें कोई शक नहीं है कि, प्रेगनेंसी के दिनों में विराट अनुष्का का अच्छे से ख्याल रखा करते थे। अनुष्का की प्रेगनेंसी के दौरान विराट अनुष्का को क्लीनिक ले जाते हुए भी नजर आए थे।

अपने माता पिता बनने की जानकारी विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर कर दी जिसमें लिखा है “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, आज दोपहर हमारे यहां बैठी हुई है। हम आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं। और हमारा यह सौभाग्य है कि, हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी”

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com