Breaking News
Home / ताजा खबर / अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।बता दें कि अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी पोस्ट की है।जिसमे उन्होंने फोटो के साथ एक कैप्शन भी दिया है, जहां पर वे ब्रेकअप से जुड़ी सभी खबरों को खारिज कर रहे हैं।

इस दौरान अर्जुन कपूर ने लिखा है कि अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है।सुरक्षित रहें।भगवान का आशीर्वाद बना रहे।लोगों को शुभकामनाएं।सभी को प्यार।वहींमलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के इस पोस्ट पर एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है।इस पोस्ट पर डेढ़ लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं।आपको बता दें कि अर्जुन के तमाम फैंस और दोस्तों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर कपल के लिए प्यार जताया है।तारा सुतारिया,भूमि पेडनेकर, आथिया सेट्टी और सोफी चौधरी जैसे तमाम सेलेब्स ने पोस्ट पर कपल के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।आपको बता दें कि इस कपल के फैंस उनके ब्रेकअप की अफवाहों के कारण काफी निराश थे।

जैसे कि आप सब जानते हैं कि अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहती है।बता दें कि मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी।इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है,जिनका नाम अरहान खान है।वहीं कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने उम्र के अंतर की वजह से ट्रोल होने की बात कही थी,क्योंकि वे 36 साल के हैं और मलाइका 48 साल की हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर के पोस्ट ने उन तमाम फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है,जिनको ब्रेकअप की अफवाहों की वजह से दुखी होना पड़ा था।कुछ दिनों पहले ही दोनों मालदीव गए हुए थे,जहां पर उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया था।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com