Breaking News
Home / राज्य / औरंगजेब का महिमा मंडन कारने वालों को नहीं छोड़ेंगे: फडणवीस

औरंगजेब का महिमा मंडन कारने वालों को नहीं छोड़ेंगे: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद में कहा है कि औरंगजेब कभी मुसलमानों का हीरो नहीं हो सकता और कोई भी उसका महिमामंडन न करे। जो भी ऐसा करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज तक भारतीय मुसलमानों का हीरो औरंगजेब कभी नहीं था। वो हमारा हीरो नहीं हो सकता।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा वो एक आक्रमणकारी था, आक्रांता था। हमारे हीरो छत्रपति शिवाजी महराज और संभाजी महाराज हैं। APJ अब्दुल कलाम हमारे हीरो हो सकते हैं। जिस तरह से औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज की निर्मम हत्या की, वो हमारा हीरो नहीं हो सकता।

महाराष्ट्र मे दंगों के बारे में बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र मे दंगों की संख्या कम हुई है लेकिन महाराष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जुलूस में बड़ी तादाद में औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए, स्टेटस लगाए गए  और ये अनेक जिलों मे हुआ, ये कोई सयोंग नहीं है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि औरंगजेब के नाम पर यहां दंगा करने की कोशिश की गई। यह एक साजिश के तहत हुआ। जांच मे सबूत भी मिले हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि हम महाराष्ट्र में जाति और धर्म के आधार पर कोई दुजाभाव नहीं करेंगे। लेकिन औरंगजेब का महिमा मंडन हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो करेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

About News Desk

Check Also

आप के राज्य में बाढ़ या बारिश किसकी हैं संभवना ?

शुक्रवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश ने दस्तक दे …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com