Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / बर्फ के आगोश में देवभूमि की खूबसूरत वादियां, बिछ गई चांदी सी चादर

बर्फ के आगोश में देवभूमि की खूबसूरत वादियां, बिछ गई चांदी सी चादर

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां बर्फ के आगोश में समा गईं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक चारों तरफ चांदी सी चादर बिछी हुई है। नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ गई है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, ठंड बढ़ने से अब बर्फबारी होने की संभावना भी बढ़ गई है। धनोल्टी में बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटकों ने वहां का रुख कर लिया है।

शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री और पिथौरागढ़ मार्ग बंद हो गए हैं। चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। उधर, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी के चलते कुमाऊं के सभी जिलों में शुक्रवार तड़के से शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है।

अल्मोड़ा, पहाड़पानी, लोहाघाट और हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और टनकपुर में देर रात से बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते मुनस्यारी थल मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही बाजार और निचले इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। कपकोट क्षेत्र में खाती, बाछम, लोधुरा लीती, कर्मी विनायल, कर्मी तोली, धाकुड़ी, खलीधार में बर्फबारी और ठंड के चलते आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा है।


एन एच से प्राप्त सूचना के अनुसार देर शाम तक खुलने की संभावना है। मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही जो कि आज भी जारी है।

गैरसैंण में भी शुक्रवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन एवं परिसर के आसपास करीब 6 फिट बर्फ पड़ी है। यहां पूरे क्षेत्र में चारों तरफ कोहरा छाया है। पबर्फबारी के बाद से चमोली के 25 गांव बर्फ से ढक गए हैं। यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी से आगे और राडीटॉप में बाधित हो गया है। जिससे रवांई घाटी का जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व गीठ पटटी के 12 गांवो का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।

आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में आज और कल कोल्ड डे कंडीशन भी हो सकती है।

जोशीमठ-औली, चमोली-मंडल-ऊखीमठ और घाट-रामणी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी मलारी से आगे बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही थम गई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

उत्तरकाशी के बडकोट में लगातार बारिश बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी से आगे और राडीटॉप में बाधित हो गया है। वहीं, धानाचूली में बर्फबारी के चलते लोहाघाट-देवीधुरा मोटर मार्ग बंद होने से रोडवेज की तीन बसें रास्ते में फंस गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=RSKlR9p8-KM

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com