Breaking News
Home / मनोरंजन / बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में आज निधन हो गया। बॉलीवुड के शोमैन कहे जाे वाले राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। कहा जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण भाी रणधीर कपूर ने उन्हें चैंबूर स्थित इनलैक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। कपूर खानदान में पिछले साल चिंटू के नाम से मशहूर ऋषि कपूर के निधन से अभी परिवार उबरा नहीं था कि राजीव कपूर की मौत ने उसे गमजदा कर दिया है। कपूर खानदान में गम का माहौल है और बॉलीवुड में भी ये खबर तेजी से फैली जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब शोक व्यक्त कर रहे हैं।

दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी और राजीव कपूर की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके शोक व्यक्त किया।

https://www.instagram.com/p/CLEE5tJgt25/?igshid=khtudve2coy8

उधर रणधीर कपूर ने भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि TOI से करते हुए बताया, मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वह अब नहीं है। डॉक्टरों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके। मैं अस्पताल में हूं, उसके इंतजार में।

राजकपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को लॉन्च करने के लिए ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी शानदार फिल्म बनाई थी। इस फिल्म से राजीव कपूर घर घर में फेमस हो गए थे। इसके बाद उनकी कई फिल्में जैसे एक जान है हम, प्रेम ग्रंथ, हम तो चले परदेश, शुक्रिया आई थी।

#rajivkapoor. #rip. #bollywood.

About News Desk

Check Also

खलनायक के 30 साल पूरे होने पर होगी स्क्रीनींग

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। उनके करियर की सफल …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com