Breaking News
Home / ताजा खबर / बजट में आम आदमी के सबसे काम की खबर, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा

बजट में आम आदमी के सबसे काम की खबर, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2021 – 2022 के लिए बजट पेश किया। कोरोना काल में पूरे देश को वित्त मंत्री से बड़े एलान की उम्मीद थी। वित्त मंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया। और उन्होंने कई बड़े बड़े एलान भी किये।

आपको बता दें कि, कई सेक्टर में वित्त मंत्री ने खजाना खोल दिया। लोकसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि, बजट ऐसे समय आ रहा है जब देश की जीडीपी दो बार माइनस में गई। उन्होंने कहा कि, आर्थिक मंदी के बारे में सोचा भी नहीं था, कोरोना से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा।

वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान दो खबरें ऐसी होती हैं जो सीधे आम आदमी के जीवन पर असर डालती हैं। पहली आयकर स्लैब को लेकर वित्त एलान और बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा। बजत तो आ गया अब हम आपको ये बताएंगे कि, बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?

क्या क्या महंगा हुआ?

1. मोबाइल फोन और मोबाइल फोन के पार्ट, चार्जर इत्यादि ये सब महँगे होंगे।
2. गाड़ियों के पार्ट्स भी महँगे होंगे
3. इलेक्ट्रानिक उपकरण के रेट भी बढ़ेंगे
4. सभी इम्पोर्टेड कपड़ो के रेट भी बढ़ेंगे।
5. सोलर इन्वर्टर भी महँगे होंगे।
6. कॉटन पर भी रेट बढ़ेंगे।

क्या क्या सस्ता हुआ?

1. स्टील से बने सामान में गिरावट होगी
2. सोना सस्ता होगा
3. चांदी सस्ती होगी
4. तांबे का सामान सस्ता होगा
5. चमड़े से बने सामान में गिरावट आएगी।

वित्त मंत्री सीतारमण ने टैबलेट से पढ़ा बजट भाषण

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लीक छोड़ते हुए इस बार आम बजट कागजी दस्तावेज के बजाय टैबलेट से पढ़ा. सीतारमण 2021 -22 का बजट पेश करते हुए सत्ता पक्ष की दूसरी कतार में रहीं. इस बार का बजट कागज पर प्रिंट नहीं हुआ है. बजट दस्तावेज सभी सांसदों समेत आम जनता के लिये डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराया जाने वाला है.

#budget2021. #nirmalasitaraman. #loksabha.

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com