Breaking News
Home / ताजा खबर / चंद्रपथ पर आगे बढ़ेगा चंद्रयान-2…

चंद्रपथ पर आगे बढ़ेगा चंद्रयान-2…

बुधवार को धरती की कक्षा छोड़ चंद्रपथ की यात्रा पर आगे बढ़ा चंद्रयान-2। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को चंद्रपथ पर भेजने के लिए मंगलवार देर रात 2 बजकर 21 मिनट पर एक महत्वपूर्ण अभियान प्रक्रिया ‘टॉस लूनर इंजेक्शन’ ( टीएलआई) को सफल अंजाम दिया।

अब तक के सफर के दौरान चंद्रयान-2 ने स्पेसक्राफ्ट का लिक्विड इंजन 1,203 सेकंड के लिए फायर किया था। आपको बता दें 22 दिन धरती की कक्षा मे चक्कर काटने के बाद 23 वें दिन चांद की ओर निकल गया है। इसरो के चेयरमैन ‘के.सीवन’ ने बताया कि चंद्रयान-2 चांद के रस्ते पर 6 दिन चलेगा और 4.1 किलोमीटर की दूरी तय कर इसी महीने की 20 तारीख को चाँद कि कक्षा में पहुंच जाएगा।

 

अब आगे क्या करेगा चंद्र चंद्रयान-2…

चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचते ही, चंद्रयान की प्रणाली प्रॉपल्शन सिस्टम एक बार फिर फायर करेगा जिससे उसकी गति एक बार फिर धीमी हो जाएगी इसके बाद यह चांद की प्रारंभिक कक्षा में ही रुक जाएगा। फिर चंद्रयान -2 चांद से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ही उसके चक्कर काटेगा इसी प्रॉपल्शन सिस्टम के जरिए धीरे—धीरे यान की कक्षा को कम किया जाएगा। उसके बाद लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से अलग होगा और चांद की कक्षा में दाखिल हो जाएगा। जिसके बाद 6 सितंबर तक 30 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने के साथ ही यह चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

 

Writen by- Ashish kumar

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com