Breaking News
Home / ताजा खबर / हिंद महासागर में नजर आया चीनी युद्धपोत

हिंद महासागर में नजर आया चीनी युद्धपोत

भारतीय नौसेना ने चीनी नौसेना के एम्फीबियस युद्धपोत जियान-32 का पता लगाया है. इस युद्धपोल की तस्वीर भारतीय सेना के विमान पी8आई ने हिंद महासागर में घूमते हुए खींची, इस तस्वीर को सितंबर के शुरुआती हफ्तों में लिया गया था. उस समय चीनी नौसेना का यह युद्धपोत श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. भारतीय नौसेना के पी8आई ने एक अन्य चीनी फ्रिगेट को ट्रैक किया है जो कि सोमाली खाड़ी समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है. इस तस्वीर को तब लिया गया जब फ्रिगेट हिंद महासागर से गुजर रहा था.

पी8आई की खासियत

प्रणोदन: दो CFM56-7 इंजन प्रत्येक 27,300 पाउंड थ्रस्ट पैदा करते हैं
लंबाई: 39.47 मीटर
पंख का फैलाव: 37.64 मीटर
ऊंचाई: 12.83 मीटर
अधिकतम टेकऑफ वजन: 85,139 किलोग्राम
गति: 490 समुद्री मील (789 किमी / घंटा)
रेंज: 1,200+ समुद्री मील
चालक दल: 9

Written by – Ashish kumar

https://youtu.be/62bvIXpoMQM

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com