Breaking News
Home / ताजा खबर / कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा,होंगे बीजेपी में शामिल

कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा,होंगे बीजेपी में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।बता दें कि आरपीएन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।दरहसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले इस बात की अटकलें लगायी जा रही थी,आरपीएन सिंह को यूपी में कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है।इस दौरान आरपीएन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा है,मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।जय हिंद।

आपको बता दें कि आरपीएन सिंह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे है और वो यूपी के पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं।आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं,इसके अलावा 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।वहीं 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे।2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह चुनाव जीते थे और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन और सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री,पेट्रोलियम राज्य मंत्री एवं गृह राज्य मंत्री रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था।

सूत्रों के अनुसार आरपीएन सिंह बीजेपी के टिकट पर पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।आरपीएन सिंह 1996 से 2009 के बीच उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएन को बीजेपी में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से मैदान में उतारा जा सकता है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com