Breaking News
Home / ताजा खबर / यूपी विधानसभा चुनाव 2022:अपर्णा,अदिति और प्रियंका होंगी महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा

यूपी विधानसभा चुनाव 2022:अपर्णा,अदिति और प्रियंका होंगी महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव,कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा होंगी।आपको बता दें कि भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत अपर्णा,अदिति और प्रियंका ने रविवार से कर दी है।

बता दें कि भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है,तो देश और प्रदेश की तरक्की के साथ बहू बेटियां सुरक्षित रहेंगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके लिए परिवार से पहले राष्ट्रवाद है,इसलिए वह भाजपा से जुड़ी हैं।इस मौके पर अदिति सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान,सुरक्षा और सशक्तीकरण मिला है।पीएम आवास योजना,सौभाग्य योजना,उज्ज्वला योजना,शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को ही मिला है।

इसके आलावा कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है।भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है,बल्कि सभी वर्गों,धर्मों के लोगों से मिलकर बनी है।जिसके बाद लालबाग में तीनों महिला नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार शुरू किया।पार्टी सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों से आई महिलाओं को चेहरा बनाकर भाजपा विपक्षी दलों को घेरने का प्रयास कर रही है,वहीं आधी आबादी को संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा ही महिलाओं की हितैषी है।इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, महिला मोर्चा की ममता पांडेय, मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे भी उपस्थित थे।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com