Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / कांग्रेस का घोषणा पत्र है झूठा – मोहसिन रजा

कांग्रेस का घोषणा पत्र है झूठा – मोहसिन रजा

कांग्रेस का घोषणा पत्र है झूठा – मोहसिन रजा

यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।मंत्री ने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है और उनका घोषणा पत्र झूठा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवारा पशु दुर्घटना को बुलावा

पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं।उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।

मोहसिन रजा, मंत्री, उत्तरप्रदेश

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया है।

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय तथा बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया है। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में फिल्मी गाने पर डासं करना पड़ा महंगा

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सहृदय होती हैं।राजनीति में भी यह सहृदयता आए है।

महिलाओं की भागीदारी बढ़े,इसी लिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है।

बता दें कि प्रिंयका ने कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री और यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी ने ही दिया है।

आज यहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है।उनकी पहल मौजूदा स्थिति में बदलाव लाने के लिए है।

About P Pandey

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com