Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली – एनसीआर प्रदूषण से मिली, सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई आज की

दिल्ली – एनसीआर प्रदूषण से मिली, सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई आज की

दिल्ली में सोमवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसने रविवार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं अगर आज सुबह के वायु गुणवत्ता की बात की जाए तो यह ‘खराब’ स्थिति में दर्ज की गई।

आज सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर लोधी रोड की वायु गुणवत्ता खराब रही। यहां पीएम 2.5 206 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है, वहीं पीएम 10 192 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य श्रेणी में आता है। इस तरह ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा में कुछ खराबी आई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

रविवार को 9.4 डिग्री तक लुढका था पारा:-
राजधानी में रविवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक फिसलने की संभावना जताई गई थी जो सोमवार को सच साबित हुई। वहीं, इस बीच आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान 9.4 रहा और अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिल्ली के न्यूनतम पारे में और गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह के समय कोहरा बढ़ने और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 


 

मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है।

https://www.youtube.com/watch?v=nKH0G0ei6fI&t=13s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com