Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद भी बोलीं ग्रेटा थनबर्ग, ‘किसानों के साथ खड़ी हूं’

दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद भी बोलीं ग्रेटा थनबर्ग, ‘किसानों के साथ खड़ी हूं’

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीनों से चल रहा किसानों का आंदोलन अब राजधानी की सीमाओं से निकलकर ना सिर्फ देश के अलग अलग हिस्सा में जोर पकड़ रहा है बल्कि अब इंटरनेशनल सुर्खियां भी बटोर रहा है। हाल ही में कई विदेशी हस्तियों ने किसानों के समर्थन में बयान दिए हैं। ऐसा ही एक बयान दिया है मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने…। अब ग्रेटा थनबर्ग के भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटा के खिलाफ धारा- 153 A, 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्वीट में ना सिर्फ किसानों का समर्थन किया था बल्कि भारत सरकार पर भी कई सवाल खड़े किए थे। इसे लेकर ग्रेटा ने ट्वीट किया था कि भारत सरकार पर किस तरह दबाव बनाया जा सकता है। इसे लेकर ग्रेटा ने कार्य योजना तैयार करते हुए इससे जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स भी साझा किए थे। इसे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का हिस्सा बताया गया है। साथ ही भारत में ग्रेटा की इस मामले को लेकर खासी निंदा भी की गई है।

हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए केस की खबरें सामने आने के बाद एक बार फिर ग्रेटा थनबर्ग का बयान सामने आया है। ग्रेटा ने लिखा कि मैं अभी भी किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ खड़ी हूं। किसी भी तरह की नफरत, धमकी या मानवाधिकार का उल्लंघन इसे नहीं बदल सकता।

इस मामले में विवाद को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी अपना बयान जारी किया था। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दुख हुआ कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा थोपने के लिए इस तरह का बयान जारी कर रहे हैं। किसी भी तरह का कमेंट करने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करना जरूरी है।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अमित शाह ने कहा था कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता। एकजुट होकर प्रगति की ओर बढ़ रहे भारत को ऊंचाइयों तक जाने से कोई दुष्प्रचार नहीं रोक सकता है। इसके अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों और दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी इन ट्वीट्स को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही भारत की एकता, संप्रभुता पर सवाल खड़े करने वाले प्रोपेगेंडा ट्वीटर को करारा जवाब दिया था।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com