Breaking News
Home / खेल / धोनी को क्रिकेट वर्ल्ड कप में रनआउट करने वाले, गुप्टिल को भारतीय क्रिकेटफैंस की लगी हाय ट्रोल करते हुए कहा ,अब आया स्वाद

धोनी को क्रिकेट वर्ल्ड कप में रनआउट करने वाले, गुप्टिल को भारतीय क्रिकेटफैंस की लगी हाय ट्रोल करते हुए कहा ,अब आया स्वाद

इंगलैंड ने रविवार को लॉडर्स मैदान पर खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में मात देकर आईसीसी विश्व कप-2019 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता है। वह चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। इंगलैंड के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। जोस बटलर ने 59 रन बनाए। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का ख़िताब इंगलैंड टीम ने आखिरी गेंद तक लड़ते हुए न्यूजीलैंड से छीनकर ले गए।

Martin Guptill was run-out in the super over as England won the World Cup 2019. (Reuters Photo)


इतिहास रचते हुए इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड ने 242 रनो का टारगेट रखा था। लेकिन इंग्लैंड 50 ओवरों में 241 रनों पर आल आउट हो गई और मैच सुपर ओवर में गया। आपको बता दे कि इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड ने  16 रनों की चुनौती रखी। सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा और इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्रीज  मारने के कारण विजेता घोषित किया गया। सुपर ओवर के आखिरी गेंद पर गुप्टिल दूसरा रन पूरा नहीं कर सके और इंगलैंड विकेटकीपर ने उन्हें रनआउट कर दिया। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस ने ट्वीटर पर मजाकिया अंदाज में गुप्टिल को ट्रोल कर रहे है।


मालूम  हो कि  होश उड़ा देने वाले  सेमीफइनल मुकाबले में आखिरी ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी को गुप्टिल ने ही रनआउट किया था। जसके बाद करोड़ो  भारतीय  क्रिकेटफैंस  का दिल टूट गया था और गुप्टिल के डारेक्ट थ्रो से धोनी के रन आउट होने के साथ जीत की  सारी  उम्मीद भी ख़त्म हो गई थी। जब न्यूजीलैंड क्रिकेटर गुप्टिल का इंगलैंड के खिलाप बर्ल्ड कप के आखिरी गेंद पर रनआउट होना। उन्ही के लिए महामुकाबले में हार का सबब बन गया, यदि वह रन दौड़ लेते तो आज विजेता न्यूज़ीलैंड होता। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ने ट्रोल करते हुए गुप्टिल के लिए टवीट पर लिखा, अब आया स्वाद रनआउट  होकर   कैसा महसूस  हो रहा है गुप्टिल। हालांकि की भले ही इंगलैंड के हक़ में क्रिकेट विश्वकप का ख़िताब गया हो। लेकिन क्रिकेट के इस महामुकाबले में दोनों ही टीम वजेता की हक़दार है क्रिकेट की दुनिया का इतिहास रच देने वाला शानदार 2019 का यह बर्ल्ड कप रहा। टीम न्यूजीलैंड टीम इंगलैंड के लिए ही नहीं बल्कि यह मैच पुरे विश्व के क्रिकेट फैंस के लिए सांसे थमा देने वाला महामुकाबला था।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com