Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली में कोरोना के साउथ अफ्रीका वैरिएंट का पहला मामला

दिल्ली में कोरोना के साउथ अफ्रीका वैरिएंट का पहला मामला

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर देश के लोगों को डरा रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में नए खतरे ने दस्तक दी है। दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन की एक शख्स में पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट का दिल्ली में ये पहला केस है। संक्रमित को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे देश में ऐसे कम से कम चार मामले मौजूद हैं।

खबरों के मुताबिक दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वैरिएंट का पहला मरीज मिला है। कोरोना संक्रमित केरल का रहने वाला है और वो 9 दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटने पर पॉजिटिव पाया गया था और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स में पुष्टि हुई है कि शख्स साउथ अफ्रीका के वैरिएंट से संक्रमित है।

दक्षिण अफ्रीका के वैरिएंट का पता सबसे पहले अफ्रीका में दिसंबर में चला था। हालांकि, एक महीने पहले तक इस वैरिएंट से जुड़ा एक भी मामला भारत में नहीं सामने आया था। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते महीने ऐसे चार मामलों की पुष्टि की थी।दिल्ली में कोरोना के साउथ अफ्रीका वैरिएंट का पहला मामला कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर देश के लोगों को डरा रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में नए खतरे ने दस्तक दी है। दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन की एक शख्स में पुष्टि हुई है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com