Breaking News
Home / ताजा खबर / रणबीर के जन्मदिन पर उनकी सफलता की पांच बड़ी फिल्में

रणबीर के जन्मदिन पर उनकी सफलता की पांच बड़ी फिल्में

मशहूर कलाकार रणबीर कपूर अपने चार्मिंग लुक के लिए लड़कियों के दिल पर राज करते हैं, इसमें तो कोई दो राहें नहीं पर उसी के साथ उनको एक बड़ा सुपर स्टार बनाने में किंन फिल्मों ने दिया उनका साथ आइए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनकी सफल फिल्में कौन कौन सी रही


 

बर्फी
रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मर्फी नाम के लड़के का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार हासिल किए थे। बर्फी में रणबीर ने एक दिव्यांग का किरदार अदा किया था।

Image result for barfi movie

रॉकस्टार
यह फिल्म रणबीर के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार के खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आते हैं जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के मशहूर गायक बन जाते हैं।

Image result for rockstar movie

राजनीति
फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने समर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। बड़े घर का एक ऐसा मासूम लड़का जो ना चाहते हुए भी राजनीति के दलदल में फंसता चला जाता है और फिर धीरे-धीरे वह सभी पर भारी पड़ता है। आमतौर पर इस जोनर की फिल्मों में ऐसा किरदार कम ही देखने को मिलता है लेकिन रणबीर ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि बढ़िया अदाकारी के सहारे आप किसी भी तरह की फिल्म में अपनी पहचान बना सकते हैं।

Image result for rajniti movie

ये जवानी हैं दीवानी
इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में उनका नाम कबीर थापर होता है जो ऐसे लड़के के किरदार में होता है जो निजी जिंदगी में मस्तमौला होता है लेकिन अपने प्रोफेशनल लाइफ में वह बहुत सीरियस होता है। फिल्म में वह अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।

Image result for yeh jawaani hai deewani movie

संजू
रणबीर कपूर की पिछली फिल्म संजू उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह एक्टर संजय दत्त के किरदार को निभाते नजर आए थे। इस फिल्म ने कमाई से लेकर एक्टिंग, सभी में धमाल मचाया था। अपनी आने वाली फिल्मों में रणबीर के लिए इस फिल्म के स्तर को पार पाना कतई आसान नहीं होगा।

Image result for sanju movie

Written by: prachi jain

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com